September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

युवा संसद में परीक्षा सुधार पर गंभीर मंथन, एनटीए सशक्तिकरण बिल 2026 बहुमत से पारित

युवा संसद में परीक्षा सुधार पर गंभीर मंथन, एनटीए सशक्तिकरण बिल 2026 बहुमत से पारित

विधायक सरयू राय ने इसे युवाओं के लिए एक प्रभावी और प्रेरणादायक मंच बताया

जमशेदपुर : जमशेदपुर में आयोजित दो दिवसीय युवा संसद के समापन दिवस पर देश की परीक्षा व्यवस्था, भर्ती प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और संस्थागत जवाबदेही जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।

इस दौरान “नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (स्टैच्यूटरी एम्पावरमेंट) बिल, 2026” को सदन ने बहुमत से पारित कर परीक्षा प्रणाली में सुधार की दिशा में मजबूत संदेश दिया।

कार्यक्रम के दूसरे और अंतिम दिन प्रतिभागियों ने देश की परीक्षा प्रणाली, भर्ती प्रक्रियाओं की पारदर्शिता तथा संस्थागत जवाबदेही जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे।

युवा संसद के दौरान सदन में प्रस्तुत “नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (स्टैच्यूटरी एम्पावरमेंट) बिल, 2026” पर विस्तृत बहस हुई।

इसके बाद सदन ने बहुमत से इस विधेयक को पारित किया। प्रस्तावित बिल का उद्देश्य परीक्षा व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है।

कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने युवा संसद की कार्यवाही का अवलोकन किया।

उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय प्रक्रियाओं और नेतृत्व क्षमता से परिचित कराते हैं। उन्होंने इसे युवाओं के लिए एक प्रभावी और प्रेरणादायक मंच बताया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. ललित कपूर उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, समर्पण और समाज सेवा के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

वहीं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर कनगराज (एक्सएलआरआई), टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, डॉ. संतोष गुप्ता और राजेश कुमार ने भी अपने विचार साझा करते हुए युवाओं का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में स्वयंसेवक पुष्कर सिंह राजपूत, हृद्यांश राज, अभिज्ञान जायसवाल, रुद्र घोष, तिज़ील तेजश बारी और आरव गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। युवा संसद का आयोजन संस्थापक आर्यन कुमार, शौर्य गुप्ता और आदित्य पांडेय के नेतृत्व में किया गया।

आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे मंचों के माध्यम से युवा नेतृत्व, रचनात्मक संवाद और लोकतांत्रिक सहभागिता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading