September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
बिजनेस

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में 13 जून को ब्लॉक क्लोजर, दो दिन बंद रहेगा उत्पादन

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में 13 जून को ब्लॉक क्लोजर, दो दिन बंद रहेगा उत्पादन

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स प्रबंधन ने 13 जून (शनिवार) को जमशेदपुर प्लांट में एक दिवसीय ब्लॉक क्लोजर की घोषणा की है। कंपनी प्रबंधन की ओर से इस मामले को लेकर शनिवार को ही सकुर्लर जारी कर दिया गया है।

इसके बाद 14 जून को साप्ताहिक अवकाश (रविवार) होने के कारण प्लांट में लगातार दो दिनों तक उत्पादन और सामान्य गतिविधियां बंद रहेंगी। नियमित कार्य सोमवार, 15 जून से पुनः शुरू होगा।

जारी सर्कुलर के अनुसार, ब्लॉक क्लोजर से प्रभावित कर्मचारियों को उस दिन के लिए अपनी प्रिविलेज लीव (पीएल) या कैजुअल लीव (सीएल) का 50 प्रतिशत उपयोग करना होगा। शेष 50 प्रतिशत अवधि के लिए कंपनी द्वारा उन्हें सामान्य वेतन का भुगतान किया जाएगा।

हालांकि जिन कर्मचारियों की सेवाएं ब्लॉक क्लोजर के दौरान अत्यावश्यक होंगी, उन्हें संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा अलग से सूचना दी जाएगी। ऐसे कर्मचारियों को सामान्य कार्यदिवस की तरह ड्यूटी पर उपस्थित होना होगा।

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी कर्मचारी को ड्यूटी के लिए बुलाया जाता है और वह अनुपस्थित रहता है, तो उसे पूरे दिन का अवकाश लेना होगा। साथ ही ब्लॉक क्लोजर से ठीक पहले या बाद में किसी भी कर्मचारी को अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading