September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

धातकीडीह तालाब के पास आग लगाने वाले सत्तार खान की इलाज के दौरान मौत

धातकीडीह तालाब के पास आग लगाने वाले सत्तार खान की इलाज के दौरान मौत

JAMSHEDPUR NEWS : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह तालाब के समीप गुरुवार दोपहर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले धातकीडीह ए ब्लॉक निवासी सत्तार खान की इलाज के दौरान शाम में मौत हो गई।

गंभीर रूप से झुलसे सत्तार खान को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक बताई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सत्तार खान दोपहर के समय पेट्रोल लेकर धातकीडीह तालाब के पास पहुंचे और अचानक अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

इसी दौरान तालाब के पास वाहन धोने का काम करने वाले मो. इस्लाम ने साहस का परिचय देते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और सत्तार खान को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। चिकित्सकों के अनुसार सत्तार खान के शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया था। इलाज के दौरान शाम में उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading