July 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
ब्रेकिंग 29 July, 2026 19:54
जमशेदपुर

विश्व पर्यावरण दिवस : टाटा स्टील का मेगा पौधारोपण अभियान, #Now For Climate के तहत 1500 पौधे लगाए

विश्व पर्यावरण दिवस : टाटा स्टील का मेगा पौधारोपण अभियान, #Now For Climate के तहत 1500 पौधे लगाए

जमशेदपुर : पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए टाटा स्टील ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर स्थित अपने विभिन्न इकाइयों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया।

इस वर्ष का आयोजन वैश्विक अभियान #NowForClimate थीम पर केंद्रित रहा, जिसके तहत स्टील सिटी में हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया गया।

इस अभियान में टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों तथा राज्य प्रशासन से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और जलवायु संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

पौधारोपण अभियान का नेतृत्व टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी) राजीव मंगल, वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशंस-डाउनस्ट्रीम) उज्जल चक्रवर्ती तथा टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयूआईएसएल) के प्रबंध निदेशक ए.के. भटनागर ने किया।

कार्यक्रम में झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जेएसपीसीबी) के क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह, अनिल सक्सेना और जूनियर पर्यावरण अभियंता आफताब आलम ने भी भाग लिया। वहीं वन विभाग की ओर से प्रभागीय वन पदाधिकारी (डीएफओ) शबा आलम अंसारी सहित क्षेत्रीय वन कार्यालय के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

टीएसयूआईएसएल की हॉर्टिकल्चर टीम और टाटा स्टील की सेंट्रल एनवायरनमेंट मैनेजमेंट टीम के तकनीकी सहयोग से जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 1,500 पौधे लगाए गए। इनमें स्थानीय और जैव विविधता के अनुकूल प्रजातियों का चयन किया गया, ताकि क्षेत्र की पारिस्थितिकी को मजबूती मिल सके और मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार हो।

शहरवासियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से करीब 800 पौधों का वितरण भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को अपने आसपास के पर्यावरण के संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।

टाटा स्टील जमशेदपुर की विभिन्न परिचालन इकाइयों के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में इस अभियान में हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने दैनिक जीवन में टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने तथा कम-कार्बन भविष्य के निर्माण में योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading