July 25, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
बिजनेस

काशीडीह में ‘के पॉल वेंचर्स’ शोरूम का उद्घाटन, आधुनिक होम सॉल्यूशंस की मिलेगी सुविधा

काशीडीह में ‘के पॉल वेंचर्स’ शोरूम का उद्घाटन, आधुनिक होम सॉल्यूशंस की मिलेगी सुविधा

सांसद विद्युत वरण महतो व वरिष्ठ नेता प्रदीप बलमुचू ने फीता काटकर किया शुभारंभ, Atomberg Technologies, Samsung Electronics व Philips के सामान हैं उपलब्ध

जमशेदपुर : साकची के काशीडीह स्थित दुर्गा मंदिर के सामने ‘के पॉल वेंचर्स’ नामक नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में सांसद विद्युत वरण महतो और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप बलमुचू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने शोरूम संचालक को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान शहरवासियों के लिए आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्राइम लोकेशन पर खुला यह शोरूम जमशेदपुर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी उपयोगी साबित होगा।

शोरूम में ग्राहकों के लिए मेरीनो कंपनी के प्लाइवुड, ग्रीन प्लाई और किट प्लाई जैसे उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध हैं। कंपनी के ब्रांच मैनेजर ने बताया कि जमशेदपुर में यह उनका पहला ऐसा शोरूम है, जहां ग्राहक उत्पादों को सीधे देखकर और परखकर खरीद सकते हैं। आमतौर पर प्लाइवुड कैटलॉग के माध्यम से दिखाया जाता है, लेकिन यहां सभी उत्पाद वास्तविक रूप में प्रदर्शित किए गए हैं।

इसके अलावा शोरूम में आधुनिक डिजाइन के पंखे और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद भी उपलब्ध हैं, जिनमें Atomberg Technologies, Samsung Electronics और Philips जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड शामिल हैं। साथ ही, घर की सजावट से जुड़े आकर्षक और उपयोगी उत्पाद भी ग्राहकों के लिए यहां उपलब्ध कराए गए हैं।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading