September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के हाता रोड में चिप्स गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान; दमकल की 5 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

जमशेदपुर के हाता रोड में चिप्स गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान; दमकल की 5 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र में हाता रोड स्थित एक चिप्स और कुरकुरे के गोदाम में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। दमकल की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

कृष्णा ढाबा के समीप स्थित ‘सौरभ इंटरप्राइजेज’ नामक इस गोदाम में अचानक उठती लपटों और घने धुएं को देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को बुलाया गया, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।

गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री भरी होने के कारण आग तेजी से फैलती गई, जिससे आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह से नियंत्रित नहीं हो सकी थी। दमकल कर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गोदाम का गेट और छत काटकर अंदर प्रवेश किया और अंदर से आग बुझाने का प्रयास किया।

उनकी सूझबूझ और तत्परता के चलते आग आसपास के रिहायशी इलाकों तक नहीं फैल पाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना स्थल पर सुंदरनगर थाना की पुलिस भी पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए रखी।

गोदाम मालिक के अनुसार आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सका है। पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और सभी आग बुझने का इंतजार करते रहे।

बहरहाल अग्निशमन विभाग नियमित शहर के लोगों को आग बुझाने के टिप्स और प्रशिक्षण देते हैं। लोगों को ऐसे मौकों पर सतर्क रहने के साथ-साथ इसके प्रति गंभीर रहने की जरूरत है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading