August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के कदमा में बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना लोलो गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर के कदमा में बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना लोलो गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की कदमा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू करूआ उर्फ लोलो के रूप में हुई है, जो भाटिया बस्ती, गोस्वामी पथ का निवासी है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। इस संबंध में मंगलवार को डीएसपी मुख्यालय-2 मनोज ठाकुर ने बताया कि सोमवार को कदमा-सोनारी लिंक रोड के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोका गया। जांच में पाया गया कि बाइक पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी।

इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर तीन चोरी की बाइक बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading