September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

दोषियों को पाताल से भी ढूंढ़ निकालेंगे… दिल्ली धमाके पर अमित शाह का बड़ा बयान

दोषियों को पाताल से भी ढूंढ़ निकालेंगे… दिल्ली धमाके पर अमित शाह का बड़ा बयान

फरीदाबाद ।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि दिल्ली धमाके के दोषियों को पाताल से भी ढूंढ कर लाएंगे और उनके लिए कठोरतम सजा सुनिश्चित करेंगे। शाह ने उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद को जड़ से खत्म करना सरकार की सामूहिक प्रतिबद्धता है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के अब तक के ट्रैक रिकॉर्ड के अनुरूप, दिल्ली बम विस्फोट के दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकाला जाएगा, देश के कानून के शिकंजे में लाया जाएगा और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। बैठक की शुरुआत में लाल किले के पास कार बम विस्फोट व जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस थाने में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया।

मोदी के दृष्टिकोण के अनुसार, मजबूत राज्य एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं और क्षेत्रीय परिषदें इसे जमीनी स्तर पर वास्तविकता में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय परिषदें संवाद, सहयोग, समन्वय और ‘नीतिगत तालमेल’ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन परिषदों के माध्यम से कई प्रकार की समस्याओं का समाधान किया गया है। अब भी कई मुद्दे हैं, जैसे महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने में देरी, कुपोषण आदि, जिनसे देश को मुक्त करने की आवश्यकता है।

उन्होंने पॉक्सो अधिनियम के तहत यौन अपराधों और बलात्कार के मामलों में त्वरित जांच की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि कोई भी सभ्य समाज महिलाओं और बच्चों के खिलाफ जघन्य अपराधों को बर्दाश्त नहीं कर सकता। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए ‘फास्ट ट्रैक’ विशेष अदालतों (एफटीएससी) की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading