August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

रांची में सितंबर में होने वाला डिफेंस एक्सपो राज्य के उद्यमियों के लिये एक सुनहरा अवसर : मूनका

रांची में सितंबर में होने वाला डिफेंस एक्सपो राज्य के उद्यमियों के लिये एक सुनहरा अवसर : मूनका

जमशेदपुर : आगामी 19, 20 एवं 21 सितंबर 2025 को रांची में आयोजित होने वाले डिफेंस एक्सपो का रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ की उपस्थिति में रांची में आयोजित लोगो (प्रतीक चिन्ह) के अनावरण कार्यक्रम में सिंहभूम चैम्बर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में शामिल हुआ। वहां उपस्थित व्यापारी और उद्यमियों को चैम्बर अध्यक्ष ने संबोधित भी किया। यह जानकारी उपाध्यक्ष पुनीत कांवटिया ने दी।

इस अवसर पर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि रक्षा मंत्रालय के द्वारा रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के विषेष प्रयास से आगामी 19, 20 एवं 21 सितंबर, 2025 को रांची में होने वाले उपरोक्त डिफेंस एक्सपो झारखंड विषेषकर कोल्हान जमशेदपुर जो झारखण्ड की औद्योगिक नगरी भी है। यहां के व्यवसायी उद्यमियों के लिये एक विषेष अवसर है। यह आयोजन डिफेंस में लगने वाले प्रोडक्ट्स जिसे भारत अभी आयात कर रहा है। हम ऐसे उत्पादों को भारत में निर्माण कर आत्मनिर्भर भारत बना सकें और विदेशों पर अपनी निर्भरता कम कर सकते हैं। इसके लिये बहुत मददगार होगा। जमषेदपुर में इतने सारे उद्योग हैं जो डिफेंस के उत्पाद बनाने में सक्षम हैं। उनके लिये एक बहुत बड़ा अवसर है। हम सभी व्यवसायी एवं उद्यमियों को इसमें शामिल होकर इसका लाभ उठाना चाहिए। हम सभी को रक्षा मंत्रालय को क्या-क्या उत्पाद मुहैया करा सकते हैं इस पर चिंतन मनन करना चाहिए। अध्यक्ष ने कहा कि कोल्हान एवं जमषेदपुर से अधिक से अधिक व्यापारी उद्यमी रांची में आगामी सितंबर में होने वाले डिफेंस एक्सपो में जाकर इस अवसर का लाभ उठायें। इस एक्सपो के माध्यम से झारखण्ड राज्य विषेषकर कोल्हान और जमशेदपुर के व्यवसायी उद्यमी को यह तय करना है कि कैसे हमलोग तीव्रता से रक्षा मंत्रलाय से संबंधित सामान का उत्पादन करें और दे और झारखण्ड के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दे सकें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading