September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

पुलिस की मनमानी के खिलाफ आजसू का हल्ला बोल, सांसद विद्युत महतो भी आंदोलन में शामिल

पुलिस की मनमानी के खिलाफ आजसू का हल्ला बोल, सांसद विद्युत महतो भी आंदोलन में शामिल

जमशेदपुर : शहर में यातायात पुलिस की मनमानी और आम लोगों से नियम-कायदों के नाम पर जुर्माना वसूली के खिलाफ सोमवार को आजसू पार्टी ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में यातायात व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों को तत्काल सुधारने की मांग की गई।

आजसू नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन आए दिन नए-नए नियम बनाकर आम जनता को परेशान करता है। पिछले दो दिनों से राजनीतिक दलों के नेताओं की गाड़ियों से झंडे उतरवाकर जुर्माना वसूला जा रहा है और पूछने पर पुलिस उच्च न्यायालय का हवाला देती है। नेताओं ने सवाल उठाया कि यदि जनप्रतिनिधियों की गाड़ी पर झंडा या बोर्ड लगाना गलत है तो निजी वाहनों पर लगे पुलिस बोर्ड, गहरे शीशे और अन्य नियम उल्लंघनों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती?

पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि “यातायात पुलिस आम जनता और जनप्रतिनिधियों के वाहनों की जांच में तत्पर है, लेकिन खुद पुलिस अधिकारियों की गाड़ियों के कागजात दुरुस्त नहीं हैं। कई गाड़ियाँ बिना बीमा, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र और बिना नंबर प्लेट के चल रही हैं। थानों में जब्त वाहन भी नियमों के खिलाफ उपयोग किए जा रहे हैं, जिससे राजस्व की हानि हो रही है।”

जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने आरोप लगाया कि शहर में पार्किंग व्यवस्था में भेदभाव किया जा रहा है। छोटे दुकानदारों और ग्राहकों के वाहनों पर जुर्माना लगाया जाता है, जबकि बड़े रसूखदार प्रतिष्ठानों के सामने आधी सड़क घेरकर पार्किंग कराई जाती है और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।

ज्ञापन में शहर की जर्जर सड़कों—टाटानगर रेलवे स्टेशन से बामबेड़ा मार्ग, चाईबासा बस स्टैंड से करनडीह चौक, स्टार टाकीज बर्मामाइंस से केस्ला स्कूल और बर्मामाइंस गुरुद्वारा जाने वाली सड़क—के जल्द मरम्मत की भी मांग की गई।

इस मौके पर आजसू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। आंदोलन को स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो का भी समर्थन मिला। उन्होंने जिला प्रशासन से इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई करने की हिदायत दी।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading