September 7, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

सरायकेला के पांडरा गांव में वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, बारिश के दौरान हुआ हादसा

सरायकेला के पांडरा गांव में वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, बारिश के दौरान हुआ हादसा

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड के पांडरा गांव में सोमवार दोपहर वज्रपात से दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसा करीब दो बजे उस समय हुआ, जब इलाके में बारिश हो रही थी।

अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से दोनों महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी जान चली गई।

मृतकों की पहचान 46 वर्षीय सोना मनी महतो, पति आशीर्वाद महतो और 27 वर्षीय मुक्ता महतो, पति पुईतु महतो के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों महिलाएं बारिश के दौरान खेत अथवा घर के आसपास मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक हुए वज्रपात ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।

जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतक महिलाओं के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

उन्होंने लोगों से बारिश और वज्रपात के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में खुले मैदान, पेड़ों, बिजली के खंभों और अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास खड़े होने से बचना चाहिए।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading