चक्रधरपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के सक्षम पदाधिकारी की अनुशंसा के बाद कार्मिक विभाग ने इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल विभाग से जुड़े कई अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है। स्थानांतरण के तहत चक्रधरपुर, खड़गपुर, संतरागाछी, बोकारो स्टील सिटी और गार्डन रीच समेत विभिन्न स्थानों पर पदस्थापन किया गया है।
जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर रेल मंडल के एसएसई कैरेज एंड वैगन सुशील कुमार का तबादला एडब्ल्यूएम/एम एंड पी, खड़गपुर के पद पर किया गया है। यह पद ग्रेड-बी में रिक्त था।
वहीं, एमवीआई/हेडक्वार्टर, गार्डन रीच देवांजन मिश्रा को एडीएमई संतरागाछी के पद पर पदस्थापित किया गया है। संतरागाछी में कार्यरत एडीएमई मुकेश कुमार श्रीवास्तव का तबादला एडीएमई हावड़ा, सीनियर सीडीओ संतरागाछी के अधीन किया गया है।
इसी क्रम में एसएसई सी एंड डब्ल्यू, बोकारो स्टील सिटी/आद्रा राजेश कुमार का स्थानांतरण एडीएमई बीजेई के पद पर किया गया है। वहीं एसएसई (डी) एमआई, बोकारो स्टील सिटी निशांत नवीन को एडीएमई टिकरापाड़ा के रिक्त पद पर पदस्थापित किया गया है।
इसके अलावा एसएसई/इंस्पेक्शन, प्रोडक्शन शॉप खड़गपुर रामचंद्र जेना (एससी) का तबादला एडीएमई-2 खड़गपुर के पद पर किया गया है। रेलवे प्रशासन के इस स्थानांतरण आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।