August 21, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

गम्हरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई राजीव गांधी की 82वीं जयंती, दी श्रद्धांजलि

गम्हरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई राजीव गांधी की 82वीं जयंती, दी श्रद्धांजलि

गम्हरिया: सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित लाल बिल्डिंग चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ नेता फूलकांत झा ने की। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने देश को तकनीकी और संचार क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फूलकांत झा ने कहा कि कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में राजीव गांधी के प्रयासों ने भारत को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की मजबूत नींव रखी। उन्होंने युवाओं को देश की ताकत मानते हुए उनके विकास और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने, महिलाओं और युवाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने तथा शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र में नई संभावनाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की।

उनके विचारों में आधुनिक, प्रगतिशील, शिक्षित और तकनीकी रूप से सक्षम भारत की स्पष्ट झलक दिखाई देती थी।

कार्यक्रम में प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, धनंजय गोप, सूरज महतो, निखिल सरकार, गुड्डू कुमार, मालती देवी, धीरेंद्र सरकार, माना बॉस, आसिफ मुखर्जी, रंजन बारिक, राजीव बारिक, शंभु महतो समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading