आदित्यपुर: श्री श्री दुर्गा पूजा समिति मां भवानी यूथ क्लब, हरिओमनगर, आदित्यपुर की ओर से इस वर्ष दुर्गापूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर गुरुवार को 6 एलएफ स्थित पूजा मैदान में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से संपूर्ण वैदिक परंपरा के अनुसार भव्य एवं दिव्य दुर्गापूजा आयोजित करने का निर्णय लिया।
पूजनोत्सव की तैयारियों को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए तीन वर्ष के कार्यकाल वाली नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें समिति के मुख्य संस्थापक, कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नई कार्यकारिणी में हरेंद्र तिवारी को चेयरमैन, बीरेंद्र यादव को सह चेयरमैन, रवि प्रकाश ओझा को मुख्य संयोजक, प्रभुनाथ प्रसाद को संयोजक तथा प्रवीण कुमार पांडेय को लाइसेंसी सह उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं सुभाष चंद्र बोस को प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
महासचिव के रूप में रमाशंकर पांडेय, पंकज कुमार स्वर्णकार, गोपाल सिंह, दारा सिंह, कमल तिवारी, धर्मेंद्र पांडेय वत्स, विनोद कुमार सिंह, सरबजीत प्रसाद, चंद्रभूषण सिंह, विजय झा, डीएन सिंह, अभिषेक अरुण और रणजीत कुमार को शामिल किया गया है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर विनय झा, सिद्धेश्वर उपाध्याय, निशांत ओझा, बीरेंद्र तिवारी, अमरनाथ ठाकुर, उज्ज्वल पांडेय, रवि कुमार, पीएन मौर्य, छोटेलाल तिवारी, सुरेशधारी, अजय ओझा और विनोद कुमार ओझा को जिम्मेदारी दी गई है।
सचिव के रूप में अभिजीत अरुण पांडेय, सरोज सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्रा, राहुल यादव, कुणाल राय, राहुल कुमार, मनतोष सिंह, रवि पांडेय और एसके सिंह का चयन किया गया। वहीं एडवोकेट ब्रजेश वर्मा को कानूनी सलाहकार बनाया गया है।
21 अगस्त को होगा पंडाल निर्माण का भूमिपूजन
समिति की ओर से बताया गया कि शुक्रवार, 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे से दुर्गापूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक में पूजा समिति के सदस्यों के अलावा स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।