August 21, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

चाईबासा में मुकदमे में पैरवी के लिए बंदगांव थानेदार ने मांगी रिश्वत, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

चाईबासा में मुकदमे में पैरवी के लिए बंदगांव थानेदार ने मांगी रिश्वत, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

चाईबासा : चाईबासा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि थाने में दर्ज एक मामले में मदद करने के एवज में पुलिस अधिकारी ने रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप कर कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने ACB से शिकायत की थी कि बंदगांव थाने में दर्ज एक मुकदमे में मदद करने के बदले उससे रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद ACB ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने के बाद पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना तैयार की गई।

15 हजार रुपये लेते ही ACB ने दबोचा

गुरुवार को तय योजना के तहत ACB की टीम ने बंदगांव थाना प्रभारी पर नजर रखी। जैसे ही उन्होंने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत ली, पहले से मुस्तैद ACB अधिकारियों ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि करीब दोपहर 1:30 बजे आरोपी पुलिस अधिकारी के पास से 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी थाना प्रभारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

ACB की कार्रवाई के बाद विभागीय जांच के संकेत

मामले को लेकर पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु से जानकारी लेने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें कार्रवाई की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है। एसपी के मुताबिक, यदि ACB की कार्रवाई की पुष्टि होती है और आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

फिलहाल ACB की पूछताछ और जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading