August 21, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

जेवियर स्कूल गम्हरिया में हिंदी भाषण प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया आत्मविश्वास

जेवियर स्कूल गम्हरिया में हिंदी भाषण प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया आत्मविश्वास

गम्हरिया।जेवियर स्कूल गम्हरिया में क्रिस्टल जुबली वर्ष के अवसर पर हिंदी साहित्य क्लब की ओर से हिंदी भाषण प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली एवं आत्मविश्वास से भरे भाषण प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी भाषा, विचारों और अभिव्यक्ति क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडली ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन भाषा की शुद्धता, उच्चारण, विषय-वस्तु, प्रस्तुति शैली और आत्मविश्वास जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर किया।

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं के नामों की घोषणा की गई और उन्हें बधाई दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टिन एसजे, उप प्रधानाचार्या सिस्टर दीपिका सीटीसी और प्रशासक ब्रदर अमल राज ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की।

उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, मंच संचालन क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल का भी विकास होता है।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन और संचालन में विद्यालय के हिंदी विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading