August 14, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

चाईबासा में जमीन और घर के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट-पत्थर से पीटकर की हत्या, आरोपी हिरासत में

चाईबासा में जमीन और घर के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट-पत्थर से पीटकर की हत्या, आरोपी हिरासत में

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र में घर और जमीन के विवाद को लेकर छोटे भाई द्वारा बड़े भाई की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह पेरेतोल चैकमसाइ में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि छोटे भाई ने ईंट और पत्थर से हमला कर बड़े भाई की जान ले ली।

मृतक की पहचान 39 वर्षीय टुकरू गोप उर्फ मुकेश गौड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसका अपने छोटे भाई मंगल सिंह नायकों के साथ घर और जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पत्नी के दुकान जाने के दौरान हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे टुकरू गोप अपने घर पर अकेला था। उसकी पत्नी कुछ सामान खरीदने के लिए दुकान गई हुई थी। इसी दौरान उसका छोटा भाई मंगल सिंह नायकों घर पहुंचा और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि कहासुनी के बाद मंगल सिंह ने गाली-गलौज करते हुए बड़े भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसने ईंट और पत्थर से टुकरू गोप पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

घटना की जानकारी मिलने के बाद टोंटो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी छोटे भाई मंगल सिंह नायकों को हिरासत में ले लिया है।

परिजनों के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच घर और जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने शुक्रवार सुबह हिंसक रूप ले लिया और छोटे भाई पर बड़े भाई की हत्या करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading