August 14, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

हाटगमहरिया में ट्रक की चपेट में आने से 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत, सड़क किनारे खड़े थे सोना राम बिरूवा

हाटगमहरिया में ट्रक की चपेट में आने से 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत, सड़क किनारे खड़े थे सोना राम बिरूवा

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगमहरिया थाना क्षेत्र के कुईडा गांव में गुरुवार शाम सड़क हादसे में 55 वर्षीय सोना राम बिरूवा की मौत हो गई। वह सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हाटगमहरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने गुरुवार रात करीब 10 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया। रात अधिक होने के कारण पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया गया।

परिजनों के अनुसार, सोना राम बिरूवा गांव में सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे में शामिल ट्रक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading