August 15, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

धनबाद की दो बहनों ने 5 मिनट में किया गीता के 15वें अध्याय का पाठ, Guinness World Record में दर्ज हुआ नाम

धनबाद की दो बहनों ने 5 मिनट में किया गीता के 15वें अध्याय का पाठ, Guinness World Record में दर्ज हुआ नाम

धनबाद : धनबाद की दो प्रतिभाशाली बहनों आन्या मित्तल और प्रांजल मित्तल ने श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का शुद्ध और निरंतर पाठ महज पांच मिनट में पूरा कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दोनों बहनों का नाम Guinness World Record में दर्ज हुआ है। उनकी इस सफलता से धनबाद के साथ पूरे झारखंड का गौरव बढ़ा है।

कोयला नगर डीएवी स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा आन्या मित्तल ने बताया कि उन्हें बचपन से ही गीता के प्रति रुचि रही है। अपनी मां प्रीति अग्रवाल को नियमित रूप से गीता का अध्ययन और पाठ करते देखकर उन्हें प्रेरणा मिली। पिछले करीब छह वर्षों से उनके घर में गीता पाठ और प्रवचन का वातावरण बना हुआ है।

इसी माहौल में आन्या और उनकी बहन प्रांजल ने नियमित रूप से गीता पाठ का अभ्यास शुरू किया। सही उच्चारण, स्पष्टता और शब्दों की शुद्धता पर विशेष ध्यान देते हुए दोनों ने निर्धारित समय में गीता के 15वें अध्याय का पाठ पूरा किया।

इस अभियान में चिन्मय मिशन और गीता परिवार के माध्यम से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बताया गया कि कुल 8270 प्रतिभागियों ने निर्धारित समय में गीता पाठ पूरा कर रिकॉर्ड बनाने में योगदान दिया।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से दोनों बहनों की उपलब्धि के लिए आधिकारिक गोल्ड मेडल और प्रमाणपत्र भी उनके परिवार को भेजे गए हैं।

आन्या मित्तल ने बताया कि वह भविष्य में UPSC परीक्षा पास कर देश की सेवा करना चाहती हैं। उनकी यह उपलब्धि पढ़ाई के साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति उनके समर्पण को भी दर्शाती है।

मां प्रीति अग्रवाल ने बेटियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी लगातार मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। दोनों बहनों की सफलता अब धनबाद के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading