August 13, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

west singhbhum : कुईड़ा के पास 12 चक्का वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम की

west singhbhum : कुईड़ा के पास 12 चक्का वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम की

जगन्नाथपुर : पश्चिम सिंहभूम के हाटगम्हरिया-जैतगढ़ मुख्य मार्ग पर कुईड़ा गांव के समीप गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब सड़क किनारे मवेशी चरा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार 12 चक्का वाहन ने अनियंत्रित होकर सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर हाटगम्हरिया-जैतगढ़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

सड़क जाम होने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है तथा ग्रामीणों से बातचीत कर सड़क जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading