August 13, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

JAMSHEDPUR : धातकीडीह लेक में युवक के कूदने की सूचना से मचा हड़कंप, देर शाम तक नहीं मिला सुराग

JAMSHEDPUR : धातकीडीह लेक में युवक के कूदने की सूचना से मचा हड़कंप, देर शाम तक नहीं मिला सुराग

जमशेदपुर: धातकीडीह लेक में गुरुवार शाम एक युवक के कूदने की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग लेक के आसपास जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने लेक के संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका।

घटना के बाद लेक के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। अंधेरा होने के कारण लेक में तलाशी अभियान चलाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

युवक की पहचान नहीं हो सकी

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके लेक में कूदने के पीछे क्या कारण था, इसकी भी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में युवक की पहचान और उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि युवक को वास्तव में लेक में कूदते हुए किसी ने देखा था या आशंका के आधार पर इसकी सूचना दी गई। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading