August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
सिनेमा

चार्ली चौहान ने भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह संग रचाई शादी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

चार्ली चौहान ने भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह संग रचाई शादी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री चार्ली चौहान भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। कई दिनों से दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे थे। शुक्रवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए आधिकारिक तौर पर पुष्टि की।

रमनदीप और चार्ली ने गुरुद्वारे में पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की। निजी समारोह में दोनों के परिवार, करीबी दोस्त और क्रिकेट व टेलीविजन जगत से जुड़े लोग शामिल हुए। शादी में अर्शदीप सिंह समेत कई क्रिकेटर भी नजर आए।

अभिनेत्री चार्ली चौहान ने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की। एक तरफ चार्ली ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था, जबकि रमनदीप ने गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी हुई थी।

अभिनेत्री चार्ली चौहान के पोस्ट करने से पहले शादी की तस्वीरें कई समय दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। हालांकि, अभिनेत्री ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए पोस्ट की। अभिनेत्री ने लिखा, “एक-दूसरे से प्यार करने, साथ आगे बढ़ने, हंसने और सपने देखने के 8 खूबसूरत साल और अब, एक-दूसरे के साथ पूरी जिंदगी बितानी है। शुक्रगुजार हूं।”

समारोह की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस ने नवविवाहित जोड़े को बधाइयां दीं। कुंवर अमरजीत सिंह ने भी बधाई देने के साथ-साथ कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “बधाई दो, चौहान साहब, आपके लिए इसे सच होते देखना बहुत ही खूबसूरत नजारा है, जिसके लिए बहुत-बहुत खुशी है। नजर न लगे ढेर सारी बधाईयां।”

इसी के साथ ही, अभिनेत्री माही विज ने भी चार्ली चौहान को जीवन में आगे बढ़ने के लिए बधाई दी।

चार्ली चौहान जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं और कई हिट शोज ‘बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर’, ‘कैसी ये यारियां’ का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने करियर की शुरुआत एमटीवी रोडीज सीजन 7 में बतौर कंटेस्टेंट के तौर पर की थीं और नच बलिए में भी हिस्सा ले चुकी हैं, जहां उनके डांस पार्टनर कुंवर अमर थे।

उन्होंने ‘ये है आशिकी 4’ में इनारा का किरदार भी निभाया था। इसके अलावा उन्होंने कुछ शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया है।

रमनदीप सिंह पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मीडियम पेसर गेंदबाज हैं। उन्हें आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार फील्डिंग के लिए जाना जाता है।

–आईएएनएस

एनएस/एएस

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading