August 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

EAST SINGHBHUM: बोड़ाम के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय में एसएमसी का पुनर्गठन, अंबुज गोराई बने अध्यक्ष

EAST SINGHBHUM:  बोड़ाम के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय में एसएमसी का पुनर्गठन, अंबुज गोराई बने अध्यक्ष

बोड़ाम: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड स्थित उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, दिघी भुला में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया। पूर्व समिति का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद नई समिति के गठन को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता भुला पंचायत के मुखिया मंगल सिंह ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से अंबुज गोराई को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा लक्ष्मी रानी महतो को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा समिति में 19 अभिभावकों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष संजय गोराई, सीआरपी अजीत प्रसाद महतो, पंचायत समिति सदस्य धीरेन राय, विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार, निवारण महतो, मधु देवी, चित्रा महतो, संजीव कुमार, आलोक रंजन, गणेश गोराई, त्रिलोचन महतो, राजू कुमार, डॉ. अरुणा कुमारी, अमित कुमार पुराण, विप्लव नंदी सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंबुज गोराई ने कहा कि समिति विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने, विद्यार्थियों

की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा विद्यालय के समग्र विकास के लिए सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करेगी। उन्होंने विद्यालय की गुणवत्ता और संसाधनों को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का भी संकल्प व्यक्त किया।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading