September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

जमशेदपुर के टेल्को में चोरी की कोशिश नाकाम, ताला काटते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार

जमशेदपुर के टेल्को में चोरी की कोशिश नाकाम, ताला काटते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार

जमशेदपुर : शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने रात्री गश्ती अभियान तेज कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टेल्को थाना क्षेत्र में टेंगो मोबाइल और पुलिस पेट्रोलिंग को सक्रिय किया गया है। इसी अभियान के दौरान पुलिस ने बंद घर में चोरी की कोशिश कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

घटना 26 और 27 मई की रात की है। गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एलएफएस स्कूल के सामने स्थित क्वार्टर नंबर K3/158, टेल्को के बंद मकान के बाहर एक बाइक खड़ी है और दो युवक घर के अंदर घुसे हुए हैं। सूचना मिलते ही पु.अ.नि. सोहन लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान पुलिस ने देखा कि घर के बाहर एक स्प्लेंडर बाइक खड़ी थी और दोनों युवक ग्रिल के पास ताला काटने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को देखते ही एक आरोपी पीछे के रास्ते से भाग निकला, जबकि दूसरे आरोपी को मौके पर ही कटर के साथ पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम कुमार उर्फ छोटू (28) के रूप में हुई है, जो न्यू विकास कॉलोनी, नामदा बस्ती का निवासी है। पूछताछ में उसने अपने फरार साथी की पहचान मो. राजू उर्फ जीवन बनर्जी उर्फ विजय मुंडा के रूप में की। दोनों ने बिष्टुपुर, सीतारामडेरा, बागबेड़ा और टेल्को थाना क्षेत्रों में कई चोरी की घटनाओं में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने शुभम की निशानदेही पर उसके घर से करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 58,130 रुपये नकद, ताला काटने के उपकरण, कटा हुआ ताला और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। जांच में बाइक पर लगा नंबर प्लेट भी फर्जी पाया गया।

मामले में टेल्को थाना कांड संख्या 76/2026 दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार शुभम कुमार के खिलाफ पहले भी सोनारी थाना में चोरी का मामला दर्ज है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading