July 27, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

MAUBHANDAR,SUB POST MASTER ARRESTED मऊभंडार उप डाकघर गबन कांड में तात्कालीन उप डाकपाल गिरफ्तार, 2.38 लाख रुपये हड़पने का आरोप

MAUBHANDAR,SUB POST MASTER ARRESTED मऊभंडार उप डाकघर गबन कांड में तात्कालीन उप डाकपाल गिरफ्तार, 2.38 लाख रुपये हड़पने का आरोप

घाटशिला: मऊभंडार उप डाकघर में हुए गबन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तात्कालीन उप डाकपाल सरोज कुमार महापात्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में डाक विभाग की शिकायत पर मऊभंडार ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

जानकारी के अनुसार, डाक निरीक्षक राकेश रंजन के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान खाताधारकों की जमा राशि और सरकारी फंड मिलाकर कुल 2 लाख 38 हजार 424 रुपये के गबन का खुलासा हुआ। आरोप है कि आरोपी ने विभिन्न बचत खातों से अवैध रूप से राशि निकाली और किसान विकास पत्र (केवीपी) योजना के तहत जमा की गई रकम को सरकारी खाते में जमा नहीं किया।

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि कई खाताधारकों को उनके खातों में जमा राशि की सही जानकारी नहीं दी गई। इससे डाकघर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। मामले के उजागर होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और खाताधारक अपनी जमा पूंजी को लेकर चिंतित हैं।

मऊभंडार ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि डाक विभाग की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि गबन की राशि इससे अधिक तो नहीं है। पुलिस अन्य दस्तावेजों और खातों की भी जांच कर रही है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading