August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

शालीमार एक्सप्रेस से गिरकर देवघर के युवक की मौत, झाड़ियों में मिला शव

शालीमार एक्सप्रेस से गिरकर देवघर के युवक की मौत, झाड़ियों में मिला शव

सरायकेला। शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने के कारण देवघर निवासी एक युवक की मौत हो गई। सरायकेला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशमाहा गांव निवासी सोनु कुमार अहमदाबाद में काम करता था। वह कुछ दिनों से बीमार था और स्वस्थ होने के बाद परिजनों के कहने पर घर लौट रहा था।

बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे वह टाटानगर स्टेशन से शालीमार एक्सप्रेस में सवार हुआ। उसे 17 अप्रैल की सुबह जसीडीह (देवघर) पहुंचना था। ट्रेन 17 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची, लेकिन सोनु वहां नहीं उतरा।

सोनु को लेने उसके जीजा अनुज कुमार सिंह (निवासी गोविंदपुर, परसूडीह थाना क्षेत्र) स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। फोन करने पर भी उसने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी गई।

रेलवे पुलिस ने मोबाइल के IMEI के आधार पर लोकेशन ट्रैक की, जिसमें अंतिम लोकेशन कोलाबिरा-बिरबांस स्टेशन के पास (किमी 267/33A) मिली। शनिवार सुबह सरायकेला पुलिस की मदद से करीब चार घंटे तक खोजबीन की गई। इसके बाद सुबह लगभग 9 बजे युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला।

प्राथमिक आशंका है कि सोनु ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा था और असंतुलित होकर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading