ज़िद
टाउन पोस्ट
March 16, 2026
ज़िद है आगे बढ़ने की,
सबको पीछे छोड़कर
नया इतिहास गढ़ने की।
ज़िद है मज़बूत बनने की,
हर मुश्किल का सामना करने की,
गिरकर भी हौसला बनाए रखने की।
ज़िद है आगे बढ़ने की,
ज़िद है चिड़िया बनकर
आसमान में उड़ने की,
अपने ख़्वाबों को पंख देने की।
ज़िद है खुद को बेहतर करने की,
ज़िद है हर दिन कुछ नया करने की,
ज़िद है बस आगे बढ़ते रहने की…
— प्रिया कुमारी
नवीनतम रचनाएं
Don't miss
संपादक की पसंद
सर्वाधिक पढ़े गये समाचार
महत्वपूर्ण
विवरण
टाउन पोस्ट जमशेदपुर एवं झारखंड पर केन्द्रित एक समाचार एवं अभिमत वेबसाइट है।
हमसे संपर्क करें: editor@townpost.in
© Town Post 2020
share Share
