जमशेदपुर के गोविंदपुर में बंद घर से चोरों ने लाखों के गहने और कीमती सामान उड़ाए

जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र के बड़ा गोविंदपुर स्थित खाखड़ी पड़ा इलाके में हरे कृष्णा स्टेट के एक बंद घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार मकान मालकिन बबीता सिंह इन दिनों दिल्ली में हैं। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि चोर घर में घुसे और एक-एक कमरे की तलाशी लेकर जेवरात, नगदी और अन्य मूल्यवान वस्तुएं लेकर फरार हो गए। घर के अंदर सामान बिखरा मिला, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने काफी देर तक घर में खोजबीन की। घटना की जानकारी बबीता सिंह को मिलने पर उन्होंने दूरभाष के माध्यम से अपने भतीजे और भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमित सिंह को सूचित किया। स्थानीय लोगों के अनुसार कॉलोनी में पहले भी छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। बताया गया है कि बबीता सिंह शनिवार को जमशेदपुर पहुंचेंगी, जिसके बाद परसुडीह थाना में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और पुलिस को मामले की जांच की तैयारी की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की भी बात कही जा रही है, ताकि आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में 218 रुपये महंगा हुआ कॉमर्शियल गैस, चार महीने में लगभग 500 रुपये बढ़ी कीमत

जमशेदपुर /नई दिल्ली : पहली अप्रैल बुधवार से ही जमशेदपुर में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। आज से ही...

सरयू राय ने कहा-यात्री ट्रेनें समय पर चलाएं वरना मालगाड़ी रोकेंगे, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

21 सदस्यीय समिति बनेगी, रेल मंत्री से मिलने दिल्ली जाएगा प्रतिनिधिमंडल, राजनीतिक दलों को भी इसमें शामिल होने का दिया गया आमंत्रण आधा दर्जन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत