जमशेदपुर में कुख्यात अपराधी सुमित उर्फ लम्बू गिरफ्तार

जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र में तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधकर्मी सुमित कुमार सिंह उर्फ लम्बू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह सरकारी आदेश की अवहेलना करते हुए क्षेत्र में सक्रिय था और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद इलाके में फैले भय के माहौल पर पुलिस ने नियंत्रण पाया है।

जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) जमशेदपुर को सूचना मिली कि परसुडीह थाना क्षेत्र का तड़ीपार अपराधी सुमित कुमार सिंह उर्फ लम्बू, (26) थाना परसुडीह, गोविन्दपुर क्षेत्र में भ्रमणशील है। सूचना थी कि वह किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना में है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सूचना का सत्यापन करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) तौकिर आलम के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परसुडीह थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर रेलवे फाटक के पास छापेमारी की, जहां से सुमित कुमार सिंह उर्फ लम्बू को 11 फरवरी की रात गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध परसुडीह थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि उपायुक्त ने झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत सुमित कुमार सिंह उर्फ लम्बू को 02 फरवरी से 01 मई तक के लिए तड़ीपार घोषित किया था। इस संबंध में विधिवत नोटिस उसके आवास पर तामील भी कराया गया था, बावजूद इसके वह क्षेत्र में सक्रिय पाया गया। सुमित का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है।

छापेमारी अभियान में पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) तौकिर आलम के साथ परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, हीरा लाल तुबिड, सहायक अवर निरीक्षक संदीप कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

केरल में वंदे मातरम विवाद पर सपा ने कहा- केंद्र सरकार के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे गवर्नर

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा और सांसज राजीव राय ने केरल में वंदे मातरम विवाद और अवैध बांग्लादेशी...

चमोली में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, ईको वैन 400 मीटर गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत

चमोली, 30 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार सुबह एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। देहरादून से अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

बिहार बनेगा फिल्मों के पोस्ट प्रोडक्शन कार्यों का हब, सरकारी सहयोग उपलब्ध कराने की उठी मांग

पटना, 30 मई (आईएएनएस)। बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद फिल्मों के पोस्ट प्रोडक्शन कार्यों को उद्योग के रूप...

हिमाचल: ब्रिटिश काल के कब्रिस्तान और मेंटल हॉस्पिटल तक पहुंचीं आग की लपटें, शिमला में मची अफरा-तफरी

शिमला, 28 मई (आईएएनएस)। शिमला के बालूगंज (बॉयलोगंज) इलाके में गुरुवार को जंगल की भीषण आग ने मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास केंद्र (मेंटल हॉस्पिटल)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत