जमशेदपुर के पोटका में राशन डीलर के घर से डेढ़ लाख की चोरी

जमशेदपुर। पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वालकाटा पंचायत के गौडग्राम स्थित सासनघुटू टोला में अज्ञात चोरों ने कुंडी तोड़कर एक राशन डीलर के घर से नकद और जेवरात सहित डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली इस मामले में पीड़ित ने गांव के ही सात लोगों को नामजद करते हुए पोटका थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित राशन डीलर मिकी हांसदा के अनुसार, चार फरवरी की देर रात को चोरी की वारदात हुई। घटना के समय घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। अगले दिन जब परिवार के लोग वापस लौटे तो घर की कुंडी टूटी हुई थी और अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। घर की तलाशी लेने पर पता चला कि नगद 25 हजार रुपये के अलावा सोने और चांदी के कई जेवर गायब हैं।

चोरी गए सामानों में सोने की अंगूठी के दो जोड़े, सोने की चेन के दो जोड़े, कान के सोने के तीन जोड़े, नाक के चार जोड़े, चांदी की पायल के तीन जोड़े और चांदी की चूड़ियों के दो जोड़े शामिल हैं। कुल मिलाकर चोरी की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

मामले की सूचना मिलते ही पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपनो शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किया। थाना प्रभारी ने शनिवार को बताया कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा पर मंथन, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को प्रशासन सख्त

*मई में 28 हादसों में 19 की मौत, नियम तोड़ने वालों से ₹23.44 लाख जुर्माना *सड़क हादसे रोकने के लिए डेटा आधारित रणनीति बनेगी, डीसी...

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी और दक्षिणी भारत में आगे बढ़ा, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का पूर्वानुमान

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को काफी आगे बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून ने आंध्र...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

टीएमसी नेताओं की वजह से पश्चिम बंगाल में अंडे हो गए महंगे, शाहनवाज हुसैन का तंज

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने टीएमसी की दुर्गति का जिम्मेदार ममता बनर्जी को ठहराया। उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत...

कॉमेडी की आड़ में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : शाइना एनसी

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कॉमेडियन प्रणित मोरे के कॉमेडी शो में महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत