जुगसलाई में चोरी का 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा, जेवरात, नकदी समेत अारोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित एम.ई. स्कूल रोड, सेवा सदन अस्पताल के पास एक घर में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. बुधवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि 1 फरवरी 2026 की रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर आलमारी तोड़ी और हीरा, सोना, चांदी समेत महंगे जेवरात चोरी कर लिए थे. मामले में जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया.

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था जमशेदपुर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. गुप्त सूचना, सीसीटीवी फुटेज और डॉग स्क्वॉड की मदद से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी रितिक कुमार सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी नियर सेवा सदन, जुगसलाई को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए सभी जेवरात और नकदी बरामद कर लिए गए. बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई गई है.

बरामद सामानों में सोने और चांदी के आभूषण, हीरा जड़ित जेवरात, कंगन, चूड़ियां, चैन, अंगूठियां, मांगटीका, नथुनी, पायल, सिक्के और विभिन्न मूल्य के नोट शामिल हैं. चोरी में उपयोग किए गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं.

गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. साकची थाना में उसके खिलाफ पहले से मामला दर्ज है. सिटी एसपी ने बताया कि पहले युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देता था मगर इस बार उसने अकेले ही चोरी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलकाता हाई कोर्ट के जज ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य की एकल-न्यायाधीश पीठ ने सोमवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर...

बिरसानगर पीएम आवास लाभुकों ने सरयू राय को किया सम्मानित, 19 जून को फ्लैट की चाबी मिलने पर जताया आभार

जमशेदपुर : बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का अभिनंदन कर उनके संघर्ष और सहयोग...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जम्मू-कश्मीर में पीएमईजीपी लोन घोटाले पर सीबीआई का बड़ा एक्शन, 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

श्रीनगर, 11 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत लोन घोटाले को लेकर सीबीआई ने बड़ा कदम...

ममता बनर्जी खुद अभिषेक को बढ़ा रही हैं आगे, इसीलिए हो रहा है टीएमसी का ऐसा हाल: गौरव वल्लभ

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत