- एनएच-20 सड़क किनारे है हाॅस्पिटल 7.65 बोर का खोखा बरामद,
- पुलिस कर रही अपराधी की पहचान व पकड़ने का प्रयास
ओरमांझी। मेसरा ओपी विकास में एनएच-20 के किनारे स्थित विकास हॉस्पिटल में बुधवार शाम करीब 4ः50 बजे अज्ञात बाइक सवार द्वारा गोली चलाकर क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास किया गया है। पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। नीले रंग की अपाचे बाइक पर सवार अपराधी रांची से इरबा की ओर आ रहा था। इसी दौरान उसने बाएं हाथ से अस्पताल की ओर फायरिंग की और विकास गोलचक्कर की दिशा में फरार हो गया। गोली अस्पताल की दीवार में जा लगी। अपराधी सफेद रंग का हेलमेट पहने हुए था। घटना की सूचना मिलते ही मेसरा ओपी प्रभारी अजय कुमार दास दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, घटनास्थल का निरीक्षण किया और 7.65 बोर का खोखा बरामद किया। अस्पताल कर्मियों से पूछताछ की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
वहीं अस्पताल संचालक राधाचरण सिंह घटना के समय हास्पिटल में नहीं थें, बताया कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है और हाल के दिनों में किसी तरह का विवाद भी नहीं हुआ है। ऐसे में गोली चलाने के पीछे का मकसद फिलहाल रहस्य बना हुआ है। वहीं दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से क्षेत्र में दहष्त हो महौल है। पुलिस द्वारा प्रत्येक एंगल से घटना की जांच की जा रही है।
