September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के मशहूर कलाकार रमेश दास का निधन, गुरुवार को अंतिम संस्कार

जमशेदपुर के मशहूर कलाकार रमेश दास का निधन, गुरुवार को अंतिम संस्कार

मौन हो गई ढोलक की थाप, लखबीर सिंह लक्खा समेत कई कलाकारों के साथ वे लंबे समय तक रहे

जमशेदपुर। देश भर में मशहूर ढोलक वादक रमेश दास अब हमारे बीच नहीं रहे। मंगलवार देर रात उनका निधन टाटा मैन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। संगीत प्रमियों में उनके निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर है। बुधवार को उनके घर काफी संख्या में लोग पहुंचे। इनमें उनके करीबी, मित्र और संगीत की दुनिया से जुड़े लोग शामिल थे।

वे पिछले डेढ़ साल से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। फिलहाल लिवर में पानी भरने की शिकायत थी। पूरे बदन और फेफड़े में भी पानी भर गया था।

उनका इलाज टीएमएच के सीसीयू में चल रहा था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

आपको बता दें की आज भक्ति संगीत की दुनिया में मशहूर शहर के लखबीर सिंह लक्खा के अलावा देश के कई गजल और भजन गायकों के साथ वे संगत कर चुके थे। लंबे समय तक वे लखबीर सिंह लक्खा के साथ रहे।

वे टाटा स्टील में कार्यरत थे और काफी पहले ईएसएस ले चुके थे। उनकी बेटी श्रद्धा दास पहचान की मोहताज नहीं है। वह फिल्मों में पार्श्व गायिका रही हैं।

रमेश दास के पार्थिव शरीर को टीएमएच शीत ग्रह में रखा गया है और गुरुवार को सुबह दस बजे अंतिम यात्रा अनिल सुर पथ नाना नानी पार्क के समीप स्थित आवास से शुरू होगी और पार्वती घाट में अंतिम संस्कार होगा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading