September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

झारखंड क्षत्रिय संघ मानगो शाखा के मिलन समारोह सह वनभोज में उमड़ी भारी भीड़, बोले शंभू सिंह- यूजीसी कानून समाज में भ्रामक स्थिति पैदा कर रहा

झारखंड क्षत्रिय संघ मानगो शाखा के मिलन समारोह सह वनभोज में उमड़ी भारी भीड़, बोले शंभू सिंह- यूजीसी कानून समाज में भ्रामक स्थिति पैदा कर रहा

एकजुटता का संदेश : विधायक सरयू राय, कविता परमार व अभय सिंह समेत गणमान्य लोग हुए शामिल

जमशेदपुर : झारखंड में क्षत्रिय संघ द्वारा मानगो डिमना लेक में आयोजित मिलन समारोह सह वनभोज में समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मौके पर एकता और एकजुटता का संदेश दिया गया। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से आए सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। समारोह का मुख्य उद्देश्य क्षत्रिय समाज के बीच आपसी तालमेल बढ़ाना और सामाजिक मजबूती सुनिश्चित करना रहा।

इस आयोजन की तैयारी मे जेपी सिंह, अजीत सिंह, विनोद सिंह, उमाकांत सिंह, श्याम सिंह और आजाद सिंह विगत एक महीने से जुटे हुए थे. इस आयोजन में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सरयू राय , संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, डॉक्टर कविता परमार, मंजू सिंह, नंद कुमार सिंह, शिव शंकर सिंह, अभय सिंह, मंटू सिंह, अरविंद सिंह, वाईपी सिंह, उपेंद्र सिंह मस्तान, अविनाश सिंह राजा, विमल सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

मौके पर झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने कहा कि यूजीसी कानून समाज में भ्रामक स्थिति पैदा कर रहा है. इस कानून को सुधारने की जरूरत है. सरकार को इस मामले में पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा 2026 में लागू की गई उच्च शिक्षा में समानता (Promotion of Equity) संबंधी नई गाइडलाइंस से देश में व्यापक भ्रम और असंतोष पैदा हो गया है। यह कानून जातियों के बीच विभाजन को बढ़ावा दे रहा है, जिससे सामान्य वर्ग में नाराजगी है।

आयोजन के दौरान महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया. विधायक सरयू राय एवं शंभूनाथ सिंह को पगड़ी पहनाकर तथा अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। झारखंड क्षत्रिय संघ के सभी संरक्षकों को अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया गया. इनके अलावा संगठन के केंद्रीय पदाधिकारी के साथ-साथ सभी इकाइयों के अध्यक्षों को भी अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया.

महिला केंद्रीय पदाधिकारी एवं सभी इकाइयों की अध्यक्ष को भी अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा चारों इकाइयों के कई बुद्धिजीवियों को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का विषय प्रवेश अजीत सिंह ने कराया. इस पारिवारिक मिलन समारोह में 4000 से ज्यादा लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें युवा, वृद्ध, महिला और बच्चे भी शामिल रहे. आयोजन में बच्चों के लिए अनेक खेलकूद की भी व्यवस्था की गई थी.

इस दौरान अतिथियों ने नशा मुक्ति पर संकल्पित समाज बनाने का न केवल संदेश दिया बल्कि प्रण लिया गया. विधायक सरयू राय ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से सभी परिवारों को एक-दूसरे से मिलने का अवसर प्राप्त होता है.

झारखंड क्षत्रिय संघ ने पूरे देश में अपनी पहचान बना ली है. इसका श्रेय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह जी की पूरी टीम को जाता है. इस अवसर पर झारखंड क्षत्रिय संघ के कैलेंडर का विमोचन भी किया गया. प्रत्येक वर्ष 4000 कैलेंडर बना कर समाज के लोगों के बीच वितरित किया जाता है. आयोजन में सभी इकाइयों के लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने इसकी तैयारी और सुस्वादु भोजन की भी प्रशंसा की।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading