September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में दो दिवसीय कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ

‘एमएसएमई डिफेंस कॉन्क्लेव-2026’ : बोले- चुनौतियों के साथ-साथ अपार संभावनाएं

जमशेदपुर : झारखंड में एमएसएमई सेक्टर को मजबूती प्रदान करने और डिफेंस के क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर में शुक्रवार से दो दिवसीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया. डिफेंस प्रोडक्शन के क्षेत्र में AI तकनीक की भूमिका पर आधारित इस कॉन्क्लेव में आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के 62 कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए और साबित किया कि वह रक्षा उपकरण बनाने में सक्षम है.

अपने संबोधन में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमियों की सराहना की और डिफेंस के क्षेत्र में कदम बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि भारत सरकार एमएसएमई सेक्टर की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है. उन्हें खुशी है कि आदित्यपुर और झारखण्ड का एमएसएमई सेक्टर रक्षा उपकरण बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है इसमें चुनौतियों के साथ-साथ अपार संभावनाएं भी है.

इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया साथ ही कंपनियों द्वारा तैयार किए जा रहे उपकरणों की जानकारी हासिल की.

मीडिया से बातचीत के क्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि यह देखना अच्छा लग रहा है कि झारखंड के उद्योग- धंधे खासकर एमएसएमई सेक्टर अब रक्षा उपकरण बनाने के क्षेत्र में आगे आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत सरकार हर स्तर से इन कंपनियों को संरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है. आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने गेंद राज्य सरकार के पाले फेंकते हुए कहा यह जिम्मेदारी राज्य सरकार की है.

उन्होंने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया. बता दें कि आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 1500 से अधिक छोटी बड़ी कंपनियां है. जहां 2 लाख से भी ज्यादा लोग रोजगार पाते हैं. मगर इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. उद्यमी कराह रहे हैं. टाटा से अलग हटकर यहां के उद्योग धंधे बाहर नहीं निकल पा रहे. ऐसे में इस तरह के कॉन्क्लेव के आयोजन का कितना प्रभाव पड़ता है यह तो आने वाला समय बताएगा. वैसे इस कॉन्क्लेव को लेकर आदित्यपुर के उद्यमियो में उत्साह देखी जा रही है.

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading