August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

जमशेदपुर : सोनारी थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम स्वर्णरेखा नदी से एक युवक का शव बरामद किया. मृतक की पहचान बिरसा नगर निवासी उमंग मुखी के रूप में हुईं है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इस सम्बंध में सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन दे ने बताया कि बीते दो जनवरी को पंचवटी नगर की रहनेवाली सलोनी मुखी का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया था. घटना की जानकारी सलोनी की बहन सारथी मुखी ने पुलिस को दी थी.

सारथी मुखी ने आरोप लगाया था कि सलोनी की हत्या उसके पति उमंग मुखी ने की है. घटना के बाद उमंग मुखी फरार हो गया था इसी दौरान सोमवार को उमंग का शब्द स्वर्णरेखा नदी से बरामद किया गया उन्होंने आशंका जताई कि पत्नी की हत्या के बाद पुलिस से बचाने और सामाजिक छवि खराब होने के दर से उमंग ने आत्महत्या कर ली है.

बताया जा रहा है कि उमंग के माता-पिता का देहांत हो चुका था और ससुराल में घर जमाई बनकर रह रहा था. पिछले कुछ महीनो से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रहा था. घटना के दिन उमंग ने ही अपनी बड़ी साली को सलोनी के फंदे से लटके होने की जानकारी दी थी. उसके बाद से ही वह फरार चल रहा था. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading