रिटायर होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को उपायुक्त ने दी विदाई

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर स्थित समाहरणालय सभागार में सेवानिवृत्त हो रहे पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सेवानिवृत्त पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के अनुकरणीय कार्य की प्रशंसा की और सुखमय, स्वस्थ और सफल सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

सेवानिवृत्त होने वाले पदाधिकारी अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद, नाजीर दीपक साहा, आशुलिपिक- उपेंद्र रजक, सुनील सेठी, अनुसेवी- श्रीमति वंदना देवी, श्रीमति साबू देवी एवं श्री थॉमस तिरू शामिल थे।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, एसडीएम धालभूम चन्द्रजीत सिंह, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग और कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

सेवानिवृत्त होने वाले पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को शॉल, फूलों के गुलदस्ते और स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग और सौहार्द के लिए आभार व्यक्त किया।

समारोह का समापन उपस्थित सभी लोगों की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ हुआ, जिसमें सेवानिवृत्त पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल और सुखमय भविष्य की कामना की गई।

साबू देवी जी अस्वस्थ होने के कारण समाहरणालय सभागार के समारोह में शामिल नहीं हो पाईं, उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित किया गया।

एसीएमओ कार्यालय अंतर्गत खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम में अनुसेवी के पद पर कार्यरत नरेश कुमार के सेवानिवृत्ति के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में विदाई समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्ति उपरांत सुखद, स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी गई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में लायंस डिस्ट्रिक्ट 322Aका 60वां कॉन्फ्रेंस “समागम 2026” 3 व 4 अप्रैल को

जमशेदपुर : जमशेदपुर में सामाजिक सेवा और नेतृत्व को समर्पित एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A द्वारा 3 और 4...

स्वर्णरेखा नदी प्रदूषण से हजारों मछलियों की मौत

जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी के प्रदूषण से हजारों मछलियों की मौत हुई, इलाके में दुर्गंध फैली और प्रशासन ने जांच शुरू की।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में कार और टाटा एलपीटी ट्रक मे टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार तीनों नाबालिग

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह में कार और टाटा एलपीटी ट्रक मे टक्कर हो गईं। संयोग से कार सवार तीनों नाबालिग बाल-...

थम नहीं रहे हादसे : सरायकेला जिले के कांदरबेड़ा में हाईवा व ट्रक में जोेरदार टक्कर, सिदगोड़ा निवासी चालक की मौके पर ही मौत,...

सरायकेला : कोल्हान की तीनों जिले में प्रशासन की आेर से जागरूता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के मकसद से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत