आखिरकार बांग्लादेश को चावल के लिए भारत के सामने गिड़गिड़ाना पड़ा

नई दिल्ली : बांग्लादेश ने अपने देश में भारत-विरोधी तो बना दिया लेकिन, मोहम्मद यूनुस की निर्लज्ज सरकार ने भारत के सामने सस्ते चावल के लिए हाथ फैला दिए हैं। बांग्लादेश की सरकार को मालूम है कि भारत से सस्ता चावल किसी मुस्लिम देश से भी मिलना उसके लिए मुश्किल है। हकीकत ये है कि बांग्लादेश सिर्फ चावल के लिए ही नहीं, खाने-पीने की कम से कम पांच चीजों के लिए भारत का मोहताज रहा है। बांग्लादेश पहले भी खाने-पीने की चीजों के लिए भारत के सामने हाथ पसारता रहा है।


भारत से चावल खरीदेगा बांग्लादेश

बांग्लादेश ने भारत से कूटनीतिक जंग तो छेड़ रखी है, लेकिन कुछ ही दिन में उसके जमीनी हालातों ने उसे घुटने टेकने को मजबूर कर दिए हैं। मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार को यह मालूम हो गया है कि भारत से मिलने वाली चीजों की सस्ती आपूर्ति को नजरअंदाज किया तो वहां पहले से ही धाराशायी अर्थव्यवस्था बिल्कुल ही चरमारा जाएगी। यूनुस सरकार के खजाने में इतने टका नहीं हैं कि वे पाकिस्तान के महंगे चावल के भरोसे बैठ जाए इसलिए, इसने भारत के सामने हाथ फैला दिए हैं।

पाकिस्तान दे रहा महंगा चावल

बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार के मुताबिक मुश्किल हालात में बांग्लादेश ने भारत से 50,000 टन चावल आयात करने का फैसला किया है, जो कि करीब 355 डॉलर प्रति टन के हिसाब से होगा। क्योंकि, जिस पाकिस्तान के बहकाने पर यूनुस सरकार कूद रही है, वह भी इस्लाम का झांसा देकर इतने ही चावल के लिए उससे 395 डॉलर वसूल रहा है। बांग्लादेशी अधिकारियों का कहना है कि भारत से सस्ता चावल वियतनाम से भी मिलना नामुमकिन है।

पांच खाद्य पदार्थों के लिए भारत भरोसे

पिछले साल की ही बात है। बांग्लादेश ने भारत को भरोसेमंद पड़ोसी होने का वास्ता देकर खाने-पीने की कम से कम पांच चीजों को लेकर पूरे साल भर के लिए आश्वासन मांग लिया था। तब बांग्लादेश में शेख हसीना की अगुवाई वाली अवामी लीग की सरकार थी। उसने भारत से कीमतों में उतार-चढ़ाव और खाद्य पदार्थों की किल्लतों से निपटने के लिए चावल और गेहूं समेत पांच चीजों की पूरे साल सप्लाई का भरोसा मांग लिया था।

5 सामान का आयात बढ़ाया

चावल और गेहूं के अलावा बांग्लादेश जिन खाद्य पदार्थों के लिए पूरी तरह से भारत का मुंह ताकता रहा है, उनमें चीनी, प्याज और लहसुन शामिल हैं। वित्त वर्ष 2021-22 और 2022-23 के आंकड़े देखने से पता चलता है कि इन पांचों ही खाद्य पदार्थों का बांग्लादेश में हुए आयात में काफी बढ़ोतरी हुई है। भारत ने भी पिछले वर्षों में कई बार घरेलू जरूरतें पूरी करने के लिए गेहूं, चावल या प्याज के निर्यात को नियंत्रित किया है, लेकिन फिर भी बांग्लादेश जैसे पड़ोसियों को उसने हमेशा ख्याल रखा है।

यूनुस सरकार के होश ठिकाने आए?

यूनुस की सरकार ने बांग्लादेश की हालात बहुत खराब कर दी है। वहां विशेष रूप से हिंदुओं को निशाना बनाने के लिए मुस्लिम कट्टरपंथियों को एक तरह से छूट मिल चुकी है। फिर भी भारत ने बिगड़ते द्विपक्षीय संबंधों के बावजूद खाद्य सुरक्षा को कूटनीतिक गतिरोध से दूर रखने की कोशिश की है। बांग्लादेश को भी यह बात समझ में आ गई है कि अगर रिश्ते बेहतर करने की कोशिश नहीं की गई,तो उसके सामने खाद्य संकट भी खड़े होते देर नहीं लगेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर अमित शाह, नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर 'गुरुजी' की पुण्यतिथि पर गृहमंत्री अमित शाह समेत कई...

विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में गूंजा हरियाली का संदेश

वन विभाग ने आयोजित किया ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ पर्यावरण संरक्षण समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी : स्मिता पंकज प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा चुनाव पर बोले- अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगामी राज्यसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया और...

मुजफ्फरनगर दंगे में जब मर रहे थे लोग तो अखिलेश सैफई में देख रहे थे नाच, ओपी राजभर ने साधा निशाना

लखनऊ, 4 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आईएएनएस से बातचीत में यूपी चुनाव को लेकर कहा कि अब...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत