झारखंड प्रदेश महिला फुटबॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष बनीं गुंजन सिंह का जमशेदपुर में शानदार स्वागत

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश महिला फुटबॉल एसोसिएशन की नव-निर्वाचित अध्यक्ष गुंजन सिंह पहली बार जमशेदपुर पहुंचीं। शहर पहुंचने पर उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया।

झारखंड महिला प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीता चौधरी ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला फुटबॉल खिलाड़ी, खेलप्रेमी और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। सभी ने नई अध्यक्ष के आगमन पर उत्साह व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में झारखंड में महिला फुटबॉल को नई दिशा मिलेगी।

जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करूंगी : गुंजन सिंह

मीडिया से बात करते हुए अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि पार्टी और संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है, वह उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का काम करेंगी।

पहला लक्ष्य संगठन को मजबूत बनाना

गुंजन सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार किया जाएगा और हर जिले में सक्रिय कमेटियाँ बनाकर प्रतिभाओं को जोड़ने का काम होगा।

गाँव–गाँव में प्रतिभाओं की खोज

उन्होंने कहा कि महिला फुटबॉल के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अपार प्रतिभाएँ छिपी हैं। वह खुद गाँव–गाँव जाकर उभरती खिलाड़ियों को एक मंच देने का प्रयास करेंगी।

महिला खिलाड़ियों को अवसर और प्रशिक्षण

उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण और उचित अवसर देने के लिए एक मजबूत व्यवस्था विकसित की जाएगी, ताकि खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बना सकें।

जल्द आयोजित होगा महिला फुटबॉल टूर्नामेंट

गुंजन सिंह ने बताया कि झारखंड में जल्द ही एक बड़े महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारी शुरू की जा रही है, जिससे प्रदेश की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

CHAKRADHARPUR : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन की जोनल PNM बैठक में कर्मचारियों की कई मांगें मंजूर

सभी मंडल अस्पतालों में ICU, वेंटिलेटर व डायलिसिस की सुविधा मिलेगी रेलवे अस्पतालों में नियमित व पूर्णकालिक डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी चक्रधरपुर : South...

JAMSHEDPUR : झारखंड आंदोलनकारियों ने सम्मान, पेंशन और नियोजन की मांग को लेकर की बैठक, 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान

उपायुक्त से मुलाकात कर पूर्वी सिंहभूम जिले के अधिसूचित 2900 आंदोलनकारियों के बीच सम्मान पत्र वितरण करने की मांग की जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

गिरिडीह जीएसटी कार्यालय में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

गिरिडीह के सेंट्रल जीएसटी कार्यालय में सीबीआई ने छापेमारी कर सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर को घूसखोरी मामले में गिरफ्तार किया है।

CHAKRADHARPUR : चक्रधरपुर में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, होटल में छापेमारी कर 30 मजदूर व 6 नाबालिग मुक्त

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने मानव तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत