जमशेदपुर में यातायात एवं सड़क सुरक्षा के प्रति प्रशासन गंभीर, तेज रफ्तार व सुरक्षा मानकों की अनदेखी से हो रही मौतें

-जनवरी 2025 से अबतक 273 सड़क दुर्घटनाओं में 176 मौतें, 100 से अधिक लोगों की मृत्यु हेलमेट व सीटबेल्ट नहीं लगाने से हुई

-शहर के पेट्रोल पंप संचालकों से ग्राहकों को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के लिए उपायुक्त ने किया निर्देशित

– ग्रामीण इलाके के थाना क्षेत्रों में भी यातायात नियमों के अनुपालन के लिए वाहन जांच अभियान चलाएं एमवीआई

-सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने पर जादूगोड़ा के गुड समारिटन धरनी दास को नकद 2000 रू. एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित की गई । पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला अजीत कुजूर, डीएसपी ट्रैफिक नीरज, डीएसपी हेडक्वार्टर भोला प्रसाद व अन्य डीएसपी, एमवीआई सूरज हेंब्रम समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए ।

बैठक में बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय, सड़क सुरक्षा नियमों के सख्ती से अनुपालन के साथ-साथ हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान एवं अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई ।

बैठक में समीक्षा में यह बात सामने आई कि पूर्व से चिन्हित ब्लैक स्पॉट में पिछले छह माह में कोई सड़क दुर्घटना नहीं हुई है । नेशनल हाईवे में डिमना से बड़ाजुड़ी एवं धालभूमगढ़ से बहरागोड़ा के बीच सड़क दुर्घटनाएं रिपोर्ट की गई है जिनमें मुख्य कारण ओवरस्पीडिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और सुरक्षा उपायों की अनदेखी से जानमाल का नुकसान हुआ है । उपायुक्त द्वारा आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाये जाने, हाईवे में खराब पड़े स्ट्रीट लाईट की यथाशीघ्र मरम्मतीकरण का निर्देश दिया गया ।

सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में पाया गया कि नवंबर माह में 19 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिनमें 09 लोगों की मृत्यु तथा 09 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं जनवरी 2025 से अबतक 273 सड़क दुर्घटनाओं में 176 लोगों की मृत्यु हुई । जांच में यह तथ्य सामने आया कि 100 से अधिक लोगों की जान वैसी परिस्थिति में गई जहां उन्होने हेल्मेट या सीटबेल्ट का प्रयोग नहीं किया हो। बैठक में इसपर गंभीर चिंता व्यक्त की गई तथा नागरिकों के बीच यातायात नियमों के अनुपालन एवं सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया गया । एमवीआई को ग्रामीण क्षेत्र के थाना क्षेत्रों में भी यातायात नियमों के अनुपालन हेतु वाहन जांच अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया गया ।

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मद्देनजर उत्पाद एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अनुज्ञप्ति प्रदत्त शराब दुकानों के आसपास होटल-ढाबों, सार्वजनिक स्थलों एवं गैर लाइसेंसी स्थलों में शराब का सेवन और बिक्री नहीं हो इसे सुनिश्चित करेंगे । साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों से भी ग्राहकों को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के लिए निर्देशित किया गया । ड्रंक एण्ड ड्राईव पर नियंत्रण करने के लिए नियमित रूप से ब्रेथ एनेलाईजर की मदद से प्रमुख मार्गो तथा चौक चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाने, स्टंट बाइकर्स गैंग को चिन्हित कर कठोरतम कार्रवाई, मोडिफाइड साइलेंसर, हॉर्न आदि पर भी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । उपायुक्त द्वारा हिट एंड रन के लंबित मामलों में इंश्योरेंस कंपनी के पास लंबित मामलों की पुनर्समीक्षा कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा भुगतान हेतु निर्देशित किया गया।

मौके पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने पर जादूगोड़ा के गुड समारिटन धरनी दास को नकद 2000 रू. एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

गिरगांव चौपाटी से कोली नौकाएं हटाने पर विवाद, मंगल प्रभात लोढ़ा ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। गिरगांव चौपाटी से कोली समुदाय की नौकाएं हटाए जाने के बाद उत्पन्न विवाद पर महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री और...

मिसाइल खतरों से निपटने के लिए डीआरडीओ ने किया डिफेंस प्रणाली और रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने दुश्मन के अलग-अलग तरह के खतरों के खिलाफ देश की रक्षा क्षमताओं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत