September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के बिष्टुपुर सेंटर फॉर एक्सीलेंस में लघु फिल्मों का 18वां महोत्सव 29-30 नवम्बर को

जमशेदपुर के बिष्टुपुर सेंटर फॉर एक्सीलेंस में लघु फिल्मों का 18वां महोत्सव 29-30 नवम्बर को

हिंदी, बांग्ला, अंग्रेजी और मूक 22 लघु फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी, जिनकी अवधि 3 से 29 मिनट होगी

जमशेदपुर : जमशेदपुर में वार्षिक लघु फिल्म महोत्सव ‘शॉर्ट्स-2025’ का 18वां संस्करण 29 और 30 नवंबर को सेंटर फॉर एक्सीलेंस, बिष्टुपुर जुबली पार्क गेट के पास (सीएफई) में संपन्न होगा।

दोनों दिन संध्या 5 बजे से शुरू होने वाले इस महोत्सव में 22 लघु फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी, जिनकी अवधि 3 से 29 मिनट के बीच होगी। इन फिल्मों में हिंदी, बांग्ला, अंग्रेजी और मूक फिल्म शामिल है।

फेस्टिवल की शुरुआत साइलेंट फिल्म फेट (निर्देशक- तथागत चौधरी) से होगी। इसी के साथ झारखंड के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निर्देशक विवेक उपाध्याय द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री झारखंड इलेेक्शन की विशेष स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

विवेक उपाध्याय जमशेदपुर के निवासी हैं और वर्तमान में मुंबई में प्रोफेशनल फिल्ममेकर के रूप में कार्यरत हैं। जैन कॉलेज, जमशेदपुर के छात्र आदित्य सिन्हा की हिंदी फिल्म भी दिखाई जाएगी। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रोनाल्ड डी’कोस्टा और विषिस्ट अतिथि के रूप में समाजसेविका पूर्वी घोष मौजूद रहेंगी।

शुक्रवार को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के मीटिंग हॉल में संवाददाता सम्मेलन में टेक 5 कम्यूनिकेशन कोलकाता के चीफ तथा फिल्म डायरेक्टर तथागत भट्टाचार्जी, रंगमंच के कलाकार गौतम शंकर दास एवं सिद्धार्थ सेन ने बताया कि इसमें जमशेदपुर, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता के फिल्मों का चयन किया गया है।

पेशेवर निर्देशकों द्वारा बनाई गई ये फिल्में सामाजिक मुद्दों और रचनात्मक विषयों को प्रस्तुत करती हैं। पहले दिन 11 और दूसरे दिन 11 फिल्में दिखाई जायेगी। इस फिल्म महोत्सव में सभी फिल्मों के डायरेक्टर भी उपस्थित रहेंगें।

तथागत भट्टाचार्जी ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य झारखंड के उभरते फिल्म निर्माताओं को मंच प्रदान करना है। सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस (जमशेदपुर) और टेक 5 कम्युनिकेशंस (कोलकाता) द्वारा आयोजित इस महोत्सव ने बीते 17 वर्षों में कई स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहन दिया है। फिल्म प्रेमियों के लिए ‘शॉर्ट्स’ अब तक का सबसे लंबे समय तक चलने वाला महोत्सव बन गया है। आयोजकों को उम्मीद है कि शॉर्ट्स-2025 को भी पहले के संस्करणों जैसी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलेगी। मालूम हो कि टाटा स्टील द्वारा समर्थित यह फिल्म फेस्टिवल सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस (एसपीपीई), जमशेदपुर और टेक 5 कम्युनिकेशंस, कोलकाता का एक सहयोग है, जो वर्ष 2008 में शुरू हुआ था। दोनों दिन कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ सेन द्वारा किया जाएगा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading