August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में फायरिंग कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल व रिवॉल्वर बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में फायरिंग कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल व रिवॉल्वर बरामद

जमशेदपुर : परसुडीह थाना पुलिस ने फायरिंग कांड से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में फरार अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

बीते 14 नवंबर को जावेद खान और उसकी पत्नी हीना के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान हीना ने अपने बॉयफ्रेंड लेधा और अन्य साथियों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद किताडीह गाड़ीवान पट्टी में जावेद पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई।

इस संबंध में परसुडीह थाना कांड संख्या-147/25, दिनांक 15 नवंबर को विभिन्न धाराओं समेत 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

लगातार छापामारी के बीच 20 नवंबर को सूचना मिली कि फायरिंग में शामिल बिट्टू, शाहबाज उर्फ भोंदु और राहुल कुमार,अन्य साथियों के साथ मुरूम मैदान, खासमहल किताडीह गाड़ीवान पट्टी में छिपे हुए हैं और हीना के कहने पर जावेद की हत्या की नई योजना बना रहे हैं।

सूचना पर वरीय अधिकारियों को जानकारी देते हुए एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने सशस्त्र बलों के सहयोग से कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को मौके से पकड़ लिया। उनके पास से एक पिस्टल और रिवाल्वर जब्त किया गया है। अन्य सहयोगी भागने में सफल रहे।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading