September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

भव्य होगा NDA सरकार का शपथ ग्रहण, आम मतदाताओं को भी दिया जा रहा आमंत्रण

भव्य होगा NDA सरकार का शपथ ग्रहण, आम मतदाताओं को भी दिया जा रहा आमंत्रण

पटना। बिहार में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है। नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में समारोह की तैयारी चल रही है। समारोह में आने वाले आम से खास लोगों के आगमन को देखते हुए सारी तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि गांधी मैदान में बनाया जा रहा मुख्य मंच वीवीआईपी सुरक्षा मानकों के आधार पर तैयार किया जा रहा है। पंडाल, साउंड सिस्टम और आसपास बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है। मैदान को अलग-अलग प्रक्षेत्रों में बांटा गया है ताकि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। फिलहाल गांधी मैदान में घास काटी जा रही है। इसके बाद कारपेट बिछाने का काम शुरू होगा। मुख्य मंच को सजाने के लिए विशेष तैयारी की गई है। नगर निगम की वॉटर स्प्रिंकलर गाड़ियां लगातार मैदान में पानी का छिड़काव कर रही हैं ताकि धूल ु उड़े। प्रशासन का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह को भव्य, आकर्षक और सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है।
इधर, बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ समारोह होगा। इस समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता, विभिन्न प्रदेशों केमुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और समाज के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस समारोह में आने के लिए सभी मतदाताओं को आमंत्रित किया जा रहा है जिन्होंने एनडीए को अपार समर्थन दिया है। इस समारोह में दो से तीन लाख लोग पहुंचेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 19 नवंबर को विधायक दल की बैठक है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading