September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

जमशेदपुर के टेल्को चिड़िया पार्क के समीप छेड़खानी का विरोध करने पर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला, दो जख्मी

जमशेदपुर के टेल्को चिड़िया पार्क के समीप छेड़खानी का विरोध करने पर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला, दो जख्मी

जमशेदपुर: शहर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत चिड़िया पार्क के समीप सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि रोहित और रौशन नामक युवक ने अपने 8–10 साथियों के साथ मिलकर नंदिनी सिंह के परिवार पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में नंदिनी सिंह को मामूली चोटें आई हैं, जबकि उनके भाई अनिकेत कुमार सिंह और मां शोभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

परिजन का कहना है कि इसी तरह की घटना करीब आठ महीने पहले भी हुई थी, लेकिन आरोपियों का मनोबल नहीं टूटा। घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading