September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

SIR-2026: जमशेदपुर सदर प्रखंड में दावा-आपत्ति सुनवाई का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया जायजा, गोलमुरी में होम टू रोल वेरिफिकेशन की जांच

SIR-2026: जमशेदपुर सदर प्रखंड में दावा-आपत्ति सुनवाई का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया जायजा, गोलमुरी में होम टू रोल वेरिफिकेशन की जांच

जमशेदपुर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत चल रही दावा-आपत्ति प्रक्रिया और होम टू रोल वेरिफिकेशन का शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन ने निरीक्षण किया। उन्होंने जमशेदपुर सदर प्रखंड में संचालित दावा-आपत्ति सुनवाई स्थल का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईआरओ सह धालभूम एसडीएम अर्नव मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, संबंधित एईआरओ और अन्य कर्मियों से दावा-आपत्ति के तहत प्राप्त आवेदनों, उनके निष्पादन और मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का निर्धारित प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

इसके बाद राजीव रंजन ने गोलमुरी क्षेत्र में चल रहे होम टू रोल वेरिफिकेशन अभियान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मतदाताओं से बातचीत कर सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी ली और उन्हें दावा-आपत्ति दर्ज कराने के साथ-साथ ‘फैमिली टुगेदर’ के उद्देश्य के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि होम टू रोल वेरिफिकेशन के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं और उनके परिवार के सदस्यों से संबंधित जानकारी का सत्यापन कर रहे हैं।

इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक ही परिवार और घर में रहने वाले मतदाताओं के नाम यथासंभव एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज हों

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों और बीएलओ को निर्देश दिया कि सत्यापन के दौरान निर्वाचन आयोग के सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए।

प्रत्येक पात्र मतदाता की जानकारी का सही, निष्पक्ष और सावधानीपूर्वक सत्यापन करने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे अपने और परिवार के सदस्यों के नाम समेत मतदाता सूची में दर्ज अन्य विवरणों की जांच कर लें। नाम या विवरण में किसी तरह की त्रुटि पाए जाने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित दावा-आपत्ति सुनवाई स्थल पर आवेदन प्रस्तुत करें।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading