September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

रांची के धुर्वा डैम में जमशेदपुर के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज के दो बॉडीगार्ड समेत तीन पुलिसकर्मियों के शव बरामद

रांची के धुर्वा डैम में जमशेदपुर के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज के दो बॉडीगार्ड समेत तीन पुलिसकर्मियों के शव बरामद

रांची : राँची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में शनिवार की सुबह तीन पुलिसकर्मियों का शव बरामद हुआ है।

मृतकों की पहचान जमशेदपुर के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) के दो बॉडीगार्ड उपेंद्र कुमार सिंह व रॉबिन कुजूर और एक सरकारी चालक के रूप में हुई है।

हालांकि चालक की पहचान अभी तक पूरी तरह से सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटनास्थल से दो हथियार और दुर्घटनाग्रस्त एक कार भी बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि देर रात अनियंत्रित होकर कार धुर्वा डैम में गिर गई, जिसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को डैम से निकलवाया।

फिलहाल, पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और डूबे हुए चौथे व्यक्ति की खोजबीन में लगी हुई है।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading