September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

विक्की-कैटरीना के घर गूंजी किलकारियां

विक्की-कैटरीना के घर गूंजी किलकारियां


मुंबई। बॉलीवुड स्टार कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर किलकारियां गूंज उठी है। दरअसल, कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। विक्की ने शुक्रवार को अपने परिवार में नए सदस्य के आगमन पर आभार और खुशी व्यक्त की।

अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक पोस्ट में लिखा कि हमारी खुशियों की सौगात आ गई है। अपार प्रेम और कृतज्ञता के साथ, हम अपने नन्हे मेहमान का स्वागत करते हैं। एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है।

फैंस और मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया पर नए माता-पिता के लिए बधाई संदेशों की बाढ़ ला दी है। बता दें कि दिसंबर 2021 में राजस्थान में शादी के बंधन में बंधे कैटरीना और विक्की ने अपने रिश्ते को ज्यादातर निजी ही रखा है।

23 सितंबर को अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी
कटरीना कैफ ने 23 सितंबर 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उस वक्त विक्की-कैट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करके यह जानकारी दी थी कि कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस तस्वीर में विक्की कौशल कटरीना के बेबी बंप पर हाथ रखे हुए थे और दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस तस्वीर के सामने आने के बाद से ही फैंस इस गुड न्यूज का इंतजार कर रहे थे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading