August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी बोले — घाटशिला में इस बार खिलेगा कमल

पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी बोले — घाटशिला में इस बार खिलेगा कमल

घाटशिला: पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य और देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “बंगाल में बेटियां असुरक्षित हैं, विकास कार्य ठप हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी बदहाल है कि एंबुलेंस के दरवाजे तक रस्सी से बांधकर चलाए जा रहे हैं।”

अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि भाजपा की नीति साफ है — “घुसपैठिया भारत में नहीं रहेगा।” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश की सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। “हम किसी भी कीमत पर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं करेंगे,” उन्होंने दोहराया।

झारखंड की राजनीति पर बोलते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि “झारखंड के अधिकांश बड़े नेताओं पर भ्रष्टाचार के मुकदमे दर्ज हैं। जनता अब बदलाव चाहती है और इस बार घाटशिला में कमल जरूर खिलेगा।”

उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत सुनिश्चित है। अधिकारी ने कहा, “घाटशिला की जनता विकास चाहती है और बाबूलाल सोरेन उस उम्मीद के प्रतीक हैं। उनकी जीत से क्षेत्र में रोजगार, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं का नया युग शुरू होगा।”

अधिकारी ने यह भी कहा कि भाजपा के सांसद पलायन रोकने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न किए जा रहे हैं ताकि युवाओं को अपने ही राज्य में बेहतर भविष्य मिल सके।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में शुभेंदु अधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे भाजपा के प्रतीक कमल को वोट देकर झारखंड और बंगाल में सुशासन, सुरक्षा और विकास की सरकार लाने में सहयोग करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading