September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

तेजस्वी बच्चे हैं, चुनाव बाद थमा देंगे झुनझुना : तेजप्रताप ने छोटे भाई पर किया सीधा अटैक

तेजस्वी बच्चे हैं, चुनाव बाद थमा देंगे झुनझुना : तेजप्रताप ने छोटे भाई पर किया सीधा अटैक

पटना । जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि अभी तेजस्वी यादव बच्चे हैं, चुनाव के बाद उन्हें झुनझुना थमा देंगे। महुआ विधानसभा से तेजप्रताप यादव मैदान में हैं। दूसरी ओर से उनके छोटे भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव लगातार महुआ आकर चुनावी सभाएं कर रहे हैं। जब इस पर तेजप्रताप से जवाब मांगा गया तो उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि वे अभी बच्चे हैं और चुनाव के बाद उनके हाथों में झुनझुना पकड़ा दिया जाएगा। तेजस्वी को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह हमारे इलाके में जाएंगे, तो हम भी उनके इलाके में जाएंगे। हम राघोपुर गए थे, एक बार फिर से जाएंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के लालू प्रसाद यादव को लेकर दिए बयान पर तेजप्रताप ने कहा कि ये चुनाव है तो कोई कुछ भी कह सकता है। बिहार विधानसभा चुनाव में टक्कर सिर्फ महागठबंधन और एनडीए के उम्मीदवारों के बीच तक सीमित नहीं रह गई है। इस चुनाव में दो सगे भाई भी एक दूसरे खिलाफ हैं। तेजस्वी यादव जहां राजद के बैनर तले इस चुनावी मैदान में महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर उतर रहे हैं तो उनके बड़े भाई जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव भी चुनावी मैदान में दम भर रहे हैं।
महुआ विधानसभा क्षेत्र में लगातार तेजस्वी यादव चुनावी प्रचार कर रहे हैं और राजद के पक्ष में वोट करने के लिए जनता से अपील कर रहे हैं। वहीं, तेज प्रताप भी तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं।
तेजप्रताप लगातार तेजस्वी की चुनावी घोषणाओं पर हमला कर रहे हैं, तेजप्रताप का मानना है कि चुनाव के वक्त कोई कुछ भी कह सकता है। चुनाव के बाद देखा जाएगा वादे कौन पूरे करेगा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading