September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसा, पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर, 4 की मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसा, पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर, 4 की मौत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हो गई। भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मौके पर रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी पहुंच चुके हैं। रेस्क्यू किया जा रहा है। हालांकि, ये हादसा कैसे हुआ अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है। कई एंबुलेंस भी घटनास्थल पर मौजूद हैं, जहां से घायलों को रेस्क्यू करने का काम किया जा रहा है।

यह ट्रेन गेवरा से बिलासपुर जा रही थी। वहीं, मालगाड़ी बिलासपुर से आ रही थी। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक लाल खदान के पास दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गई, जिससे उनकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद के वीडियो और फोटो भी सामने आ रहे हैं, जिसमें ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी हुई दिख रही है। दोनों ट्रेनों के डिब्बे पटरी से भी उतर गए हैं। हादसे के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है।

मालगाड़ी के ऊपर चढ़े मेमू के डिब्बे

कोरबा से बिलासपुर जाने वाली मेमू ट्रेन हादसे का शिकार हो गई है। हादसा बिलासपुर में लाल खदान के पास हुआ। इसमें एक ही पटरी पर मालगाड़ी और मेमू ट्रेन एक दूसरे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की मेमू ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए। फिलहाल इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। वहीं, कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading